Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

बीच चौराहे खुद को गोली मारकर आत्महत्या का मामला

अंबाह में बीच चौराहे पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले युवक के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 वर्षीय गौरव सखवार नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसका विरोध करते थे। घटना से एक दिन पहले उन्होंने गौरव को घेर लिया था। इसके बाद 23 अक्टूबर को परेड चौराहे पर उसने अपने सिर पर गोली मार ली थी। हालांकि लड़की के परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि गौरव स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय उनकी बेटी को परेशान करता था। कई बार तो उसने कट्‌टा अड़ाकर बेटी को धमकाया।इसके चलते उसे समझाइश दी थी। उसके परिवार से भी शिकायत की थी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।

लड़की के परिजन बोले- 22 अक्टूबर को गौरव ने घर आकर धमकाया था

नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि 22 अक्टूबर को गौरव दोपहर में कुछ दोस्तों के साथ घर के सामने आया था। बाहर खड़े होकर गालियां दे रहा था। उनकी बेटी के बारे में भी अपशब्द कह रहा था, जिसका कुछ पड़ोसियों ने विरोध किया। शाम को गौरव के घर शिकायत करने गए थे। रास्ते में चिरपुरा रोड के पास उससे भी सामना हो गया था। वह उन्हें देखकर वहां से भाग गया था। दूसरे दिन सुबह भी गौरव के घर पहुंचकर उसके भाई और मां से शिकायत की थी। उन्होंने उसे समझाने की बात कही थी।

लड़के फोटो और वीडियो में प्रेम प्रसंग के सबूत मिले हैं

अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया के मुताबिक, जिस समय गौरव ने खुद को गोली मारी, उस समय उसका भानजा आकाश भी मौजूद था। उसने बताया कि सुबह वह गौरव को अपने साथ बाइक पर बैठाकर नहर की पुलिया की तरफ गया था। वहां कुछ लोग उनके पीछे पड़ गए। वे सभी परेड चौराहे की तरफ लेन रोड पर आ रहे थे। इस दौरान गौरव ने कहा कि या तो वह खुद मर जाएगा या फिर उन्हें (लड़की के परिजनों) मार देगा, लेकिन जब बाइक परेड चौराहे पर पहुंची तो अचानक से वह बाइक से उतरा और खुद को गोली मार ली। गौरव के मोबाइल फोन में ऐसे फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिससे यह साबित हो रहा है कि गौरव और नाबालिग लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे। शायद उसे महसूस हो गया था कि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं हो सकेगी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। अभी मामले की जांच जारी है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img