Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

विवेक तन्खा बोले-बहुत से नेताओं की आशाएं पूरी नहीं होती

कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर है। इस ग्रुपिज्म के कैंसर को खत्म करना होगा, नहीं तो हम खत्म हो जाएंगे।

यह बयान दिया है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जीतू पटवारी का। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि ये उनका अपना बयान है। उस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन जब कभी भी मैं एमपी आता हूं तो मुझे कही भी ऐसी समस्या नहीं दिखती है।

राज्यसभा सांसद ने कहा-

सबकी अपनी अलग-अलग धारणा होती है। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं कि वे सतुंष्ट नहीं होते। हर पार्टी की समस्या है। बहुत से नेता ऐसे होते हैं जिनकी आशाएं पूरी नहीं होती तो वह इस तरह की बात कहता है, लेकिन मैं इसे बुरा नहीं मानता। पार्टी में ऐसी लीडरशिप होना चाहिए, जिससे कि सभी की आशा की पूर्ति कर सके।

कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

जीतू पटवारी के गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस की जींस ही ऐसी है, और ये जन्मजात बीमारी है। इसको लेकर विवेक तन्खा ने कहा कि किसको क्या बीमारी है, ये जनता जानती है। ट्रांसपोर्ट का जो स्कैम चल रहा है, वह किसकी बीमारी है?

कांग्रेस की तो छोटी बीमारी है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी ये भी तो जवाब दे। हम भी समझते हैं कि भाजपा के नेता किस तरह से पैसा बनाने में जुटे हुए हैं। विवेक तन्खा ने भाजपा के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पहले आप लोग अपना घर देखो, फिर हमारे घर की चिंता कीजिए।

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विवेक तन्खा ने कहा कि इस बार दिल्ली में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनाव में आप पार्टी बहुमत के साथ सरकार लेकर आई थी।

कांग्रेस को सीट नहीं मिली थी, भाजपा की भी अच्छी स्थिति नहीं थी। दिल्ली चुनाव में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी किसे इंपेक्ट करेगी, यह रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा, पर इस बार का चुनाव नेता और दिल्ली की जनता सभी लिए के लिए मजेदार होगा।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img