Tuesday, October 6, 2026
21.2 C
Bhopal

भोपाल में कारोबारी को पीटा

भोपाल के टीटी नगर इलाके में बुधवार शाम आधा दर्जन बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। तलवार, डंडे और रॉड से लैस बदमाशों को देखकर दुकानदार ने पास की एक अन्य दुकान में जाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने वहां भी उसे पीट दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। घटना का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

फरियादी आशीष अहिरवार, जो जवाहर चौक में फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं, ने पहले इलाके के बदमाश बाली के एक गुर्गे के साथ मारपीट की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए बाली, उसका साथी चीनू और उनके करीब आधा दर्जन गुर्गे आशीष की दुकान पर पहुंचे।

जैसे ही आशीष कुछ समझ पाता, हमलावरों ने तलवार और रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

6 दिन पहले हुआ था विवाद

आशीष ने 6 दिन पहले स्मार्ट सिटी रोड पर साथियों के साथ बाली के साथी को पीटा था। इसका घटनाक्रम भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। इसी हमले का बदला लेने की नीयत से आशीष को पीटा गया है।

आरोपियों की तलाश शुरू

टीटी नगर थाने के प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि दुकानदार आशीष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद उनके साथियों की पहचान की जाएगी और उन्हें भी गिरफ्तार करेंगे।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img