Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मिलने बुलाकर की ज्यादती; शादी का देता रहा झांसा

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक ने छात्रा को शादी का वादा कर मिलने बुलाया। इसके बाद छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के स्टार होटल की है। वारदात के बाद भी आरोपी ने छात्रा से शादी का वादा कर उसका शोषण करना शुरू कर दिया।

अब जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। घटना की शिकार पीड़ित छात्रा थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के शिंदे की छावनी निवासी 23 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि छह महीने पहले उसकी दोस्ती सिकंदर कंपू निवासी संस्कार उर्फ समर परिहार से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद उनके बीच अच्छी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई। इसी दौरान समर ने उससे शादी का वादा भी किया।

घूमने का बोलकर छात्रा को होटल ले गया आरोपी

बीते साल 26 सितम्बर को समर उसके घर के पास आया और उससे घूमने चलने को कहा तो वह उसके साथ चल दी। समर, छात्रा को लेकर गिरवाई स्थित होटल स्टार पहुंचा। जहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा, लेकिन उस घटना के बाद वह उसका शोषण करने लगा।

जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। शोषण और धोखे की शिकार पीड़ित थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुछ घंटों के प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी काे कोर्ट में पेश किया जाएगा

इस मामले में एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img