Saturday, May 2, 2026
24.1 C
Bhopal

डीसीपी से महिला बोली- पति को प्रेमिका से छुड़वाओ

राजधानी भोपाल में डीसीपी जोन-2 कार्यालय की ओर से लगाए गए सीएम हेल्पलाइन निवारण शिविर में महिला ने पति पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों के सामने पहुंची पत्नी बोली- मेरा पति, एक अन्य महिला के संपर्क में है।

खास बात यह रही कि जिस महिला के संपर्क में होने का आरोप पति पर लगाया गया, वह भी शिविर में पहुंची थी। जिस महिला को पत्नी-पति की प्रेमिका बता रही थी, उसे पति ने अधिकारियों के सामने बहन समान बताया। वहीं काउंसलर्स ने महिला को समझाइश दी- वह दंपती से दूर रहे।

शिविर में एल-3 स्तर की शिकायतों का हुआ निराकरण

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि, इस शिविर में एल-3 स्तर की शिकायतों का निराकरण किया गया। आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई में पहुंचे दिनेश केवट ने बताया कि, जून-2023 में उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी। नौकरी के नाम पर उससे 26 लाख रुपए ठगे गए थे। इसमें 20 लाख रुपए वापस मिल गए थे। बाकी रकम न लौटाने पर उसने अवधपुरी में मामला दर्ज कराया था।

24 फर्जी सील जब्त की गई

पुलिस ने आरोपी से 24 फर्जी सील जब्त की है, जिसका उपयोग लोगों को ठगने में किया जाता था। बयान हो चुके हैं। आरोपी से सामान जब्त किया जा चुका है, लेकिन 2 साल बाद भी अवधपुरी थाना पुलिस चालान पेश नहीं कर पाई है। डीसीपी के सवाल पर थाना प्रभारी ने बताया- आरोपी को गैंगरीन हुआ है। उसके वॉयस सैंपल लिए जाना है। इस वजह से चालान पेश नहीं हो सका। डीसीपी ने सात दिन के अंदर चालान पेश करने के निर्देश दिए।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img