Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

वकील ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज

इंदौर में एक महिला वकील ने अपने पति से तलाक के संबंध में कुटंब न्यायालय में एक वकील देवेन्द्र पेनशे को हायर किया था। इसके बाद वकील ने महिला वकील से बार-बार वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातचीत करना शुरू किया और कुछ समय बाद उसने प्यार का इजहार करते हुए अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महिला ने वकील को कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद महिला ने दूसरा वकील रखा और तलाक ले लिया, लेकिन वकील देवेन्द्र ने पीछा करना बंद नहीं किया। वह महिला के घर तक पहुंच गए और फिर से मैसेज भेजने लगे। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वकील देवेन्द्र के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज कर लिया है।

बैंक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप

लसूडिया क्षेत्र में एक बैंक कर्मचारी ने एक महिला से छेड़छाड़ की। घटना 14 फरवरी की है, जब महिला के फ्लैट से सामान निकालने के लिए बैंक कर्मचारी दिलीप बघेल ने उसे अकेला पाकर उसे छेड़ लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन पारिवारिक समस्याओं के कारण वह लोन की किस्तें जमा नहीं कर पा रही थी, जिसके चलते फ्लैट को फ्रीज कर दिया गया था। 14 फरवरी को दिलीप फ्लैट में सामान निकालने आया और बल्ब निकालने के बहाने महिला को अंदर बुलाया। फिर उसने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया। महिला ने चिल्लाकर मदद मांगी, जिसके बाद आरोपी वहां से ताला लगाकर भाग गया।

महिला ने इस घटना के बाद अपने पति को बताया और परिवार से सलाह लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दिलीप बघेल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी महिला से की छेड़छाड़

बाणगंगा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पड़ोसी नीरज चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि नीरज लगातार उसका पीछा करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था। 17 फरवरी की रात, जब महिला घर से दूसरे घर जा रही थी, तब अंधेरी गली में नीरज खड़ा हो गया और उसे आगे बढ़ने से रोका।

महिला के मुताबिक, जब उसने उसे हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो नीरज ने उसका हाथ पकड़कर एक बार बात करने का दबाव डाला। महिला ने डर के मारे चिल्लाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद नीरज ने महिला के चरित्र पर अनाप-शनाप टिप्पणियां कीं और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नीरज चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img