Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क पर फूटा 30 फीट ऊंचा फव्वारा

भोपाल के कोलार रेस्ट हाउस तिराहे पर मंगलवार को पाइप लाइन फूट गई। इससे पानी का 30 फीट ऊंचा फव्वारा निकलने लगा। पानी के प्रेशर से सड़क आधा घंटा तक तालाब बनी रही।

कोलार रेस्ट हाउस तिराहा चार इमली और कोलार इलाके को जोड़ता है, यहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। दोपहर 12 बजे अचानक पाइप लाइन लीकेज हो गई, करीब आधा घंटा तक पानी बहता रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निगम ने बंद कराई सप्लाई, कई इलाकों में असर पड़ेगा पाइप लाइन के लीकेज होने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुरुस्त करने में जुट गई। कोलार लाइन से शहर के आधे हिस्से में पानी की सप्लाई होती है। जब लीकेज हुआ, तब भी सप्लाई हो रही थी। ऐसे में कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

अफसर जानकारी देने से बच रहे कोलार लाइन को करीब 2 साल पहले ही बदला गया है। इसके बाद पहली बार मंगलवार को यह पाइप लाइन फूट गई। इससे जिम्मेदार अफसर भी जानकारी देने से बच रहे हैं, क्योंकि पाइप लाइन के लीकेज होने से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने सिर्फ इतना बताया कि साढ़े 3 एमएम की पाइप लाइन लीकेज हुई। बाकी जानकारी देने से बचते रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img