Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

इंदौर में प्राइवेट गाड़ी पर सरकारी लाइट

इंदौर में एसीपी करण दीप सिंह ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान जोनल अधिकारी की स्कॉर्पियो को रोका, जिसमें लाल बत्ती लगी हुई थी। पूछताछ के दौरान वाहन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मौके पर ही गाड़ी से लाल बत्ती हटवाई गई और युवक पर चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया।

एसीपी आजाद नगर इलाके में देर रात चेकिंग व्यवस्था संभाल रहे थे, जब उन्होंने MP09CX2770 नंबर की गाड़ी को रोका। यह गाड़ी प्राइवेट थी, लेकिन उस पर लाल बत्ती लगी हुई थी। जब चालक हर्ष (निवासी धार) से अनुमति के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध प्रमाण नहीं दे सका। इस पर एसीपी ने तुरंत पुलिसकर्मियों को लाल बत्ती हटाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, हर्ष की शराब की जांच भी करवाई गई, जिसमें वह सही पाया गया, जिसके बाद उसे जाने दिया गया। इसी चेकिंग अभियान के दौरान शराब सेवन को लेकर 5 अन्य गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

बाणेश्वरी लिखी कार से पहले भी हटवाया था सायरन

एक दिन पहले तेजाजी नगर में चेकिंग के दौरान अधिकारी ने बाणेश्वरी लिखी एक इंडेवर कार से सायरन हटवाया था। इस गाड़ी को मोनू खत्री चला रहा था, जो खुद को विधायक का रिश्तेदार बता रहा था। हालांकि, एसीपी करण दीप सिंह ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सायरन हटवाने के बाद मोनू को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

Topics

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img