Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

प्लॉट विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

ग्वालियर में प्लॉट विवाद में पंचायत में समझौता नहीं होने पर तीन बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक को गोली मार दी, वहीं दूसरे को चाकू मार दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस ने घायलों की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह है पूरा मामला

कम्पू थाना सर्किल के सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि ग्वालियर के मेवाती मोहल्ला बहोड़ापुर निवासी आमिर खान उर्फ रिंकू खान और कालू वाल्मीक का कंपू के कैंसर पहाड़िया स्थित गड्ढे वाले मोहल्ले में एक प्लॉट है। इस प्लॉट को बंटी खान पुत्र बादशाह खान निवासी ओफो की बगिया, बेटू खान पुत्र बादशाह खान निवासी पिछोरों की पहाड़िया तथा सीटू खान निवासी पिछोरों की पहाड़िया खरीदना चाहते हैं। लेकिन दोनों इसे बेचने के लिए तैयार नहीं हैं। बीते रोज आरोपियों बंटी खान, बेटू खान तथा सीटू खान ने बातचीत और पंचायत कराने के लिए कादिर और कालू वाल्मीक को बुलाया था। काफी देर चली पंचायत में कालू और कादिर उन्हें प्लॉट देने से इनकार कर वहां से चले आ गए थे।

बदमाश रात में फिर बुला रहे थे बातचीत करने

वहां से आने के बाद कालू और आमिर दोस्त विकास की पत्नी की डिलीवरी होने पर अस्पताल गए थे। तभी उनके पास बंटी खान, बेटू खान तथा सीटू खान का कॉल आया। तीनों ने उन्हें बातचीत के लिए मिलने को कहा। लेकिन कालू और आमिर ने मना कर दिया। बताया कि विकास की पत्नी की डिलीवरी हुई है और वह अस्पताल में हैं। इसका पता चलते ही तीनों अस्पताल पहुंच गए और बातचीत करते हुए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक लेकर आए। वहां पर उन्होंने प्लॉट के लिए फिर दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपियों ने कट्टा निकालकर कालू को गोली मार दी। जब आमिर उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उससे मारपीट कर चाकू मार दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img