Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सीजीएसटी की कार्रवाई: दो ट्रक जब्त

भोपाल में सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने दो ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों में ऑटो पार्ट्स और ब्रांडेड जूते लाए जा रहे थे, जिन्हें गोपनीय सूचना के आधार पर रोककर जांच की गई। जांच में सामान के सही इनवॉइस और ई-वे बिल न मिलने पर ट्रकों को जब्त कर लिया गया। बताया जाता है कि, दोनों ट्रक दिल्ली से सामान लोड कर आए थे।

सीजीएसटी कमिश्नर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में ट्रक क्रमांक RJ 11-GB-1652 और CG 04-NZ-6933 को जब्त किया गया है। इन ट्रकों में लाखों रुपए के ऑटो पार्ट्स, डीवीडी, म्यूजिक सिस्टम, एम्प्लीफायर और ब्रांडेड जूते अलग-अलग पैकेटों में पैक कर लाए गए थे।

प्रारंभिक जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, एक ट्रक में करीब 60 से 70 लाख रुपए का सामान भरा हुआ था। सीजीएसटी टीम द्वारा पूरी जांच के बाद ट्रक मालिक और सप्लायर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img