Tuesday, May 5, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मौत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं लड़की की मां ने दामाद की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी द्वारा खुदकुशी करने के आरोप लगाए हैं। घटना बुधवार की देर रात की है, गुरुवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

काजल गुप्ता (20) गोली गुप्ता शंकर नगर उड़िया बस्ती छोला की रहने वाली थी। वह गृहिणी थी और उसका पति ऑटो चालक है। 4 मार्च 2024 को उसकी शादी हुई थी। 12 दिन बाद उसकी पहली एनिवर्सरी आने वाली थी।

मृतका की मां नीतू गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद बेटी को परेशान करता था। उस पर मायके से अलग-अलग सामान दिलाने का दबाव बनाता था। पिछले दिनों उसे एक मोबाइल फोन दिलाया था, अब गाड़ी की मांग करने लगा था। इसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था।

बुधवार दोपहर में हुई थी आखिरी बार बात

नीतू ने बताया कि बेटी का कॉल बुधवार की दोपहर को आया था। तब उसने दामाद द्वारा आए दिन बदसलूकी करने और मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने की बात कही थी। रात को दामाद का कॉल आया, उसने बताया कि काजल कुछ बोल नहीं रही है। उसकी तबीयत बहुत खराब है, जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी के शव को देखा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img