Tuesday, November 24, 2026
20.1 C
Bhopal

DJ बंद कराने पर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़

ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया और लात भी चलाई। यह घटना शुक्रवार दोपहर ई-ब्लॉक परिसर में हुई। प्रोफेसर पर हमला करने के बाद छात्र प्रांगण की दीवार कूदकर भाग गया।दरअसल, छात्र DJ पर अश्लील गाने बजा रहा था, जिसे रोकने के लिए प्रोफेसर पहुंचे थे। इसी पर नाराज होकर छात्र ने उन पर हमला कर दिया।

घटना की शिकायत तत्काल महाराजपुरा थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर शनिवार शाम प्रोफेसर अपने साथियों के साथ एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह से मिले और मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शहर के महाराजपुरा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कुलदीप सिंह प्रोफेसर हैं। साथ ही वह ई-ब्लॉक प्रांगण के प्रोक्टोरिल इंचार्ज भी हैं। शुक्रवार को ई-ब्लॉक प्रांगण में एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें DJ साउंड पर छात्र करन गुर्जर निवासी सूरी नगर राघवपुरम सीपी कॉलोनी डांस कर रहा था। छात्र द्वारा DJ पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जिस पर HOI (हेड ऑफ द इंस्टीट्यूट ) डायरेक्टर विकास थाडा ने प्रोफेसर कुलदीप सिंह से यह साउंड पर अश्लील गाने बंद कराने के लिए कहा।

जब प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने DJ बंद कराया तो छात्र करन गुर्जर नाराज हो गया। उसने बिना बात किए प्रोफेसर कुलदीप सिंह में चांटा मार दिया। इतना ही नहीं, करन और उसके साथियों ने मार्शल के सामने प्रोफेसर को लात मारी और मारपीट की। जब वहां और लोग एकत्रित हुए तो छात्र दीवार कूदकर भाग गया।

थाने पर नहीं सुनी गई तो एसएसपी से की शिकायत

जब प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने मामले की लिखित शिकायत महाराजपुरा थाना में की तो पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। 24 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। जिस पर प्रोफेसर ने शनिवार शाम को अपने साथी स्टाफ के साथ पहुंचकर एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह से शिकायत कर आरोपी छात्र पर मारपीट कर मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रोफेसर की शिकायत पर एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच करा रही है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img