Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह युवक का अपहरण

भोपाल के पिपलानी इलाके में सरेराह ऑटो चालक के अपहरण का मामला सामने आया है। पिपलानी थाने के निगरानी गुंडा मुश्ताक खान ने उसे अगवा कर जहांगीराबाद की एक सुनसान गली में ले जाकर मारपीट की। घटना 14 फरवरी की है, लेकिन शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार रात को एफआईआर दर्ज की। आरोपी अब तक फरार है।

चाकू दिखाकर धमकाया, बाइक पर बैठाया

टीआई अनुराग लाल के अनुसार, पीड़ित कौशलेंद्र यादव (45) के चार ऑटो हैं। वह खुद ऑटो चलाने के साथ-साथ अन्य ड्राइवरों को भी ऑटो चलवाने का काम करते हैं। वह एफ सेक्टर में रहते हैं और 14 फरवरी की रात करीब नौ बजे सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी आरोपी मुश्ताक खान वहां पहुंचा और तंज कसते हुए कहा, “तेरा भाई फौज में है तो बहुत जोर दिखाता है?” इसके बाद उसने चाकू निकालकर धमकाया और कॉलर पकड़कर जबरन बाइक पर बैठा लिया।

सुनसान जगह पर ले जाकर की मारपीट

मुश्ताक अपने साथी के साथ उसे पुल बोगदा के पास गुरुद्वारे के पास एकांत में ले गया और वहां मारपीट की। इसी दौरान पीड़ित के भाई का फोन आया। आरोपी ने उसे जबरन झूठ बोलने के लिए मजबूर किया कि वह अप्सरा टॉकीज के पास कलारी पर शराब खरीद रहा है। इसके बाद जब दोनों आरोपी शराब पीने में व्यस्त हो गए, तो पीड़ित मौका देखकर वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर पत्नी और बेटे को पूरी घटना बताई।

इसके बाद पीड़ित की पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी अपने देवर को दी, जो बंगरसिया में रहता है और आरपीएफ में जवान है। भाई के साथ पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं, लेकिन वह कारोबारी होने के कारण किसी से दुश्मनी नहीं लेना चाहता था, इसलिए चुप रहा।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img