Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

GIS के लिए भोपाल पहुंच रहे उद्योगपति

भोपाल के मानव संग्रहालय में कल से शुरू हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 500 से अधिक मेहमान भोपाल आ चुके हैं। ज्यादातर फ्लाइट से आए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भी किया गया। वे अगले 3 दिन तक भोपाल में ही जरदोजी के उत्पाद, चंदेरी की साड़ी और बाग प्रिंट सूट-साड़ी भी खरीद सकेंगे।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘जीआईएस मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के तहत 3 दिवसीय ग्रामीण उत्पाद मेला 10 नंबर मार्केट स्थित राग भोपाली में आज से शुरू होगा, जो 25 फरवरी तक चलेगा। मेले में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं अपनी कलां और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। मेला रोज दोपहर 3 से रात 9 बजे तक चलेगा।

ये खरीद सकेंगे

मेले में जरी जरदोजी के उत्पाद, चंदेरी साड़ी, रेडिमेड कुर्ते, सोया बड़ी, बाग प्रिंट सूट साड़ी, सिल्क सूट साड़ी, भेलपुरी, चाय नाश्ता, चाट-फुल्की एवं अन्य ग्रामीण उत्पाद के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। फूड स्टॉल के साथ सोहानी संगीत संध्या का लुत्फ ले पाएंगे।

भोपाल में इतनी महिलाएं रोजगार से जुड़ी

भोपाल जिले में वर्तमान में हजारों समुह जुड़े हैं। इनमें करीब 11000 महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत जरी-जरदोजी उत्पादों के लिए करीब 105 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img