Thursday, May 7, 2026
35.8 C
Bhopal

बागेश्वर धाम से लौटते समय कार पलटी

छतरपुर में रविवार सुबह बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गाय को बचाने में पलट गई। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी में सुबह 6 बजे हुआ। कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। मृतक का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा।

एक की मौत, 10 घायल

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कार में सवार होकर 11 लोग प्रयागराज महाकुंभ से बागेश्वर धाम आए थे। यहां दर्शन करने के बाद वह अलसुबह भोपाल की ओर निकले थे। इस दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कादरी में उनकी कार सामने अचानक एक गाय आ गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज और झांसी रेफर किया गया है।

यह हुए घायल (1) पूजा पति गोवर्धन पटेल (40), निवासी रायसेन (2) गोवर्धन पिता काशीराम पटेल (43), निवासी रायसेन (3) सलती भाई पति काशीराम (50)

(4) कृपा पिता गोवर्धन कुमार

(5) पार्वती पिता नर्मदा पटेल (60)

(6)ललिता पति महेश कुमार (45)

(7) सूरज पिता नारायण

(8) नर्मदा प्रसाद पिता मूलचंद कुमार (75)

(9) हेमंत नर्मदा प्रसाद (20)

(10) रंजीत पिता मुंशीलाल (35)

इनकी हुई मौत

सिविल लाइन TI वाल्मीकि चौबे ने बताया-

श्रद्धालु बागेश्वर धाम से भोपाल जा रहे थे। कार पलटने से 10 घायल हुए हैं, एक की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Hot this week

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img