Friday, May 8, 2026
25.1 C
Bhopal

भारत-पाकिस्तान मैच के बीच ग्वालियर में सटोरिए पकड़ाए

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच और गोला का मंदिर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिलवा रहे एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर के बाहर बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से मैच में हार-जीत पर दाव लगवा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नकदी और लाखों रुपये के सट्टे का लेखा-जोखा बरामद किया है। इसके साथ ही, क्राइम ब्रांच ने सट्टा खेल रहे पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) द्वारा आयोजित वनडे चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठकर सट्टा खिला रहा है। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और गोला का मंदिर पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने सूर्य विहार कॉलोनी, गली नंबर 1 में स्थित एक घर पर दबिश दी, जहां एक युवक घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें Betguru247.net और Iedger नाम की सट्टा साइट्स खुली हुई थीं। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान 27 वर्षीय अजीत गुर्जर, पुत्र कमलेश गुर्जर (निवासी ग्राम वीरमपुरा, बिजौली; हाल निवासी आदर्श नगर, पिंटू पार्क) के रूप में बताई।

पुलिस ने जब्त किया ये सामान

  • 1 मोबाइल फोन, जिसमें सट्टे की वेबसाइट्स खुली हुई थीं।
  • एक पर्ची, जिस पर पांच लोगों के नाम और सट्टे की रकम लिखी हुई थी।
  • पेंट की जेब से 850 रुपये नकद।
  • लाखों रुपये का सट्टे का डिजिटल लेखा-जोखा।

ये लोग भी पकड़े गए सट्टा खेलते हुए

क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी के अलावा पांच अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया, जो सट्टा खेल रहे थे। इनके पास से भी सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। ये पकड़े गए सट्‌टा खेलते।

  • पीयूष (27 वर्ष), पुत्र नरेंद्र तोमर, निवासी सी.पी. कॉलोनी, मुरार।
  • सुमित (19 वर्ष), पुत्र अमित कुमार, निवासी घास मंडी।
  • संदीप (29 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र गुर्जर, निवासी रनगंव, बेहट।
  • अरविंद (27 वर्ष), पुत्र सभाराम गुर्जर, निवासी डबका।
  • अरविंद (27 वर्ष), पुत्र रामबरन गुर्जर, निवासी रनगंव, बेहट।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img