भोपाल के गौतम नगर थाने से मात्र 150 मीटर की दूरी पर एक युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी मिला है। शव चिनार बिल्डिंग के पीछे फुटपाथ पर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि, वसीम (28) पुत्र नसीर रायसेन गेट अंजुमन स्कूल के पास का रहने वाला था। बीते कई सालों से भोपाल में रहकर कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। वह नशे का आदी था। सोमवार की तड़के सुबह राहगीरों से पुलिस को सूचना मिली की युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। घटना स्थल के आस पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि, युवक लंबे समय से इलाके में घूमता देखा जा रहा था।
वह मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला है। किसी तरह से उसकी पहचान कर मामले की सूचना परिजनों को दी गई। उनकी मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा।




