Friday, May 8, 2026
33.1 C
Bhopal

GIS में जाने वाले गेस्ट सवा घंटे जाम में फंसे

राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इससे पहले, यातायात पुलिस की तैयारियों की पोल खुल गई।

सुबह 8 बजे से लेकर 9:20 बजे तक डिपो चौराहा पर भारी जाम लगा रहा। इस जाम में करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मेहमानों के वाहन फंसे रहे। बता दें कि न्यू मार्केट, जवाहर चौक, स्मार्ट सिटी और पी एंड टी की ओर से आने वाला ट्रैफिक डिपो चौराहा पर फंस गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई।

हालांकि, कार्यक्रम को लेकर पुलिस एक महीने पहले से तैयारियां कर रही थी। ट्रैफिक को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए कई बार रिहर्सल की जा चुकी थी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की शिरकत को देखते हुए 5500 पुलिस जवान शहर की सड़कों पर तैनात थे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एक हजार से अधिक जवानों के हाथ में थी। 25 आईपीएस अधिकारी इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे है।

डीसीपी बोले, गलत रास्तों का इस्तेमाल बना जाम का कारण

डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच ट्रैफिक का दबाव अधिक था। हमारा टारगेट था कि 9 बजे तक इन्वेस्टर्स समिट में जाने वाले मेहमानों को अंदर कर दिया जाए, ताकि पीएम के आगमन से एक घंटे पहले सड़क को क्लियर किया जा सके। लेकिन डिपो चौराहा पर जाम की स्थिति बनने के कारण सवा 9 बजे तक ही रोड क्लियर हो सका।

बड़ी संख्या में मेहमानों ने स्मार्ट सिटी रोड से आना शुरू कर दिया, जबकि इस रोड को समिट में जाने वाले गेस्ट को इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। लोगों ने स्वेच्छा से इस रास्ते का इस्तेमाल किया। जब चौतरफा ट्रैफिक डिपो चौराहा पर पहुंचा, तो जाम की स्थिति बन गई।

जाम में फंसी रही छात्रा

जाम के दौरान एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। छात्रा बाइक पर सवार है। लगातार मोबाइल देख रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह एग्जाम देने के लिए घर से निकली थी। वीडियो डिपो चौराहा का बताया जा रहा है।

एक किलोमीटर लंबा था जाम

स्मार्ट सिटी अस्पताल से डिपो चौराहा, जवाहर चौक से डिपो चौराहा और पी एंड टी से डिपो चौराहा तक सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस के जवानों को इस जाम को खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।लिहाजा, सुबह 8:15 बजे ट्रैफिक को रोकना पड़ा। बाद में 15-15 मिनट के अंतराल पर एक-एक सड़क के ट्रैफिक को कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया गया।

रॉन्ग साइड में भी फंसे रहे वाहन

जाम की स्थिति बनने के बाद, कार्यक्रम में पहुंचने वाले मेहमानों के वाहनों को रॉन्ग साइड से निकालने का प्रयास किया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। आम ट्रैफिक भी इसमें फंस गया। इसमें ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक वाहन भी शामिल थे।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img