Friday, May 8, 2026
39.1 C
Bhopal

शिवाय अपहरण केस के मास्टरमाइंड राहुल कंषाना ने किया सरेंडर

ग्वालियर में 6 साल के शिवाय गुप्ता के अपहरण मामले में फरार मुख्य आरोपी राहुल कंषाना ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। मुरार थाना पुलिस ने उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुआयना कराया। वहां उससे पूछताछ की गई कि उसने अपने साथी के साथ शिवाय का अपहरण कैसे किया था। इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

घटना 13 फरवरी की सुबह 8 बजे की है। शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे शिवाय का दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से आकर अपहरण किया था। अपहरण से पहले बदमाशों ने शिवाय की मां की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। पुलिस की सख्ती के बाद बदमाश उसी रात शिवाय को काजी बसई इलाके में छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने सबसे पहले मुरैना के माता बसैया इलाके से दो अपहरणकर्ता राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा। चार दिन पहले मुख्य आरोपी भूरा गुर्जर और उसके भतीजे मोनू गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन शाम को तिघरा इलाके से भोला गुर्जर को एनकाउंटर में पकड़ा। रविवार को महाराजपुरा से धम्मू उर्फ धर्मेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया था।

Hot this week

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

Topics

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img