Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा में महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विदिशा के नटेरन पुलिस ने 20 फरवरी को एक महिला से बैग छीनने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अक्कू उर्फ आकाश यादव (24) और शैलेन्द्र दागी (30) के रुप में हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को अशोक तिवारी अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बस से नटेरन पहुंचे थे। वे रावण गांव की तरफ पैदल जा रहे थे। चामराहा गांव के पास पुलिया पर तीन लोग मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने रास्ता पूछने का बहाना बनाया और इसी दौरान एक आरोपी ने राजकुमारी के हाथ से बैग छीन लिया और वे भाग गए। बैग में करीब 10,000 रुपए का एक पुराना एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पुराना मंगलसूत्र था, जिसमें सोने के 10 मोती लगे थे।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीओपी मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में नटेरन पुलिस ने 24 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद किया गया है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img