Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

महिला बोली- धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी

सीहोर में एक महिला ने वकील जीएम खान पर शादी का झांसा देकर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला का आरोप है कि 15 साल पहले तलाक के केस के दौरान वकील से उसकी दोस्ती हुई। वकील ने अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का वादा किया, इसी बहाने वह महिला के घर आता-जाता रहा। जब महिला ने शादी की बात की, तो वकील ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।

महिला के इनकार करने पर वकील ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की चेतावनी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वकील के खिलाफ जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img