Tuesday, August 18, 2026
23.1 C
Bhopal

पत्नी चाहती थी प्रेमी के साथ रहना, पति नहीं दे रहा था तलाक, हत्या का बनाया प्लान

मध्यप्रदेश के मंडला में अवैध संबंधों के चलते एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी. पत्नी को तलाक नहीं देने पर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. प्रेमी के साथ रहने की चाहत में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करा दी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी- प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं.

मामले में फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

क्या है मामला

दरअसल निवास थाना के ग्राम घुरनेर निवासी राजाराम सिंगरोरे ओर उसकी पत्नी विद्या सिंगरोरे के बीच विवाद था जबकि विवाद की वजह प्रेम प्रसंग था. विद्या का अफेयर जबलपुर निवासी शिवम चौरसिया से था. विद्या शिवम से शादी करना चाहती थी लेकिन तलाक इस शादी में बाधा थी यही वजह थी कि विद्या ने अपने पति राजाराम की हत्या का प्लान तैयार किया.

पत्नी ने कराई थी हत्या

प्लान के मुताबिक विद्या ने अपने जबलपुर निवासी प्रेमी शिवम चौरसिया, अखिलेश व अन्य के साथ मिलकर हत्या का प्लान तैयार किया और 17 फरवरी की रात बिछिया मार्ग के बीच रात करीब 11 बजे राजाराम की हत्या कर दी और हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया. लेकिन मृतक के परिजनों की आशंका ओर मृतक के शरीर पर चोट के निशानों से पुलिस ने पड़ताल की, जिसमें पता चला कि यह एक्सीडेंट नही बल्कि मर्डर है.  पड़ताल के आधार पर शक मृतक की पत्नी के तरफ गया और पुलिस ने जब पूछताछ की तो सच सामने आ गया. राजाराम की हत्या उसकी पत्नी ने ही करवाई थी. 

बाइक के साथ मिला था शव

बता दें कि 17 फरवरी की रात निवास थाना क्षेत्र के ग्राम घुरनेर में राजाराम का शव बाइक के साथ मिला था. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी परंतु मृतक के परिजनों को आशंका थी. कि ये सड़क दुर्घटना नही बल्कि हत्या है. पुलिस की पड़ताल में मामले का खुलासा हुआ और पति की हत्यारिन पत्नी का राजफाश हो गया.

आरोपी हुए गिरफ्तार

फिलहाल आरोपी पत्नी, पत्नी का प्रेमी शिवम ओर ओर उसका सहयोगी अखिलेश पुलिस गिरफ्त में है. एक अन्य की तलाश की जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि किया किसी की पत्नी इतनी निर्दयी हो सकती है कि अपने प्रेमी की खातिर पति को मौत के घाट उतार दे. फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी है.

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img