Friday, May 8, 2026
33.1 C
Bhopal

दिग्विजय बोले-शिवराज टूटी कुर्सी पर बैठे..कौन सा पहाड़ टूट गया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी कुर्सी मिलने पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि संयोग से मैं भी उसी प्लेन में था, लेकिन मेरी कुर्सी ठीक थी। हालांकि दिग्विजय सिंह ने इस मामले में एयर इंडिया की गलती बताई है।

दिग्विजय सिंह सोमवार को इंदौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बात की।

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास पर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ की। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

दिग्विजय सिंह के दो बयान पढ़िए..

साथ दिया – ये एयर इंडिया की गलती

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- जो केंद्रीय मंत्री होते हैं, इनको फर्स्ट रो में सीट मिलती हैं। ये उनके लिए रिजर्व होती हैं। एयर इंडिया ने गलती की। उनको फर्स्ट रो में सीट देना चाहिए थी। जो कि प्रोटोकॉल है। इस मामले में एयर इंडिया की गलती है।

तंज किया – तो कौन सा पहाड़ टूट गया

हमको तो आखिरी में बैठा तो हम वहां जाकर बैठ जाते हैं। कुर्सी टूटी हो या नहीं हो हम तो बैठ जाते हैं। हम उसकी शिकायत भी नहीं करते। एक-डेढ़ घंटे की फ्लाइट है, टूटी कुर्सी पर बैठ भी गए तो कौन सा पहाड़ टूट गया।

धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नर ही नारायण है। यही सनातन धर्म है। धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को यदि मदद करते हुए संस्थानों में ध्यान देंगे तो अधिक असर होगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी उठाए सवाल दिग्विजय सिंह ने भोपाल में हो रही इन्वेस्टर्स समिट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुए एमओयू का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इसका अपने भाषणों में उल्लेख करना चाहिए।

ट्रंप कर रहे भारत को अपमानित दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि एक ओर पीएम मोदी ट्रंप को अपना दोस्त बताते हैं और गलबहियां करते हैं। दूसरी ओर वह लगातार भारत को अपमानित कर रहे हैं। यदि भारत जैसा टैरिफ लगाता है अमेरिका भी लगाने लगा तो हमारे दुग्ध उत्पादक, किसान, अमूल को बहुत नुकसान होगा। जब पीएम मोदी अमेरिका में थे तभी वहां अवैध रूप से रहने वालों को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बेड़ियां बांधकर भेजा गया। जबकि कई छोटे राष्ट्रों ने अपना प्लेन भेजा। इस पर पीएम को आपत्ति लेना चाहिए थी।

चुनाव आयोग निरंकुश हो चुका है दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम सही नहीं है यह बात एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं, लेकिन मोदी जी अपने दोस्त की ही बात नहीं मान रहे हैं। चुनाव आयोग निरंकुश हो चुका है। मैं सुप्रीम कोर्ट से अपील करता हूं लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए नियंत्रण जरूरी है।

महाराष्ट्र में चुनाव के पहले चार साल में 38 लाख वोटर बढ़े और चुनाव के पूर्व 6 महीने में 42 लाख वोटर बढ़ गए। यह कैसे हो सकता है। कांग्रेसियों के वोटर्स काटे जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस की भी गलती है, अभी तक बूथ लेवल एजेंट ही नहीं बनाए।

Hot this week

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img