Friday, May 8, 2026
33.1 C
Bhopal

स्पा-सेंटर में बदमाश ने महिला कर्मचारी को जूते से पीटा

ग्वालियर के फैमिली स्पा सेंटर में एक बदमाश ने महिला कर्मचारी को जूते से पीटा। जब स्पा सेंटर की मालिक और एक अन्य पुरुष कर्मचारी बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी ने उन्हें भी जूते से पीट दिया। घटना रविवार रात 8:10 बजे सिटी सेंटर स्थित मोना फैमिलीज़ एंड स्पा सेंटर में हुई। यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। आरोपी रात के समय स्पा सेंटर पहुंचा था, जहां उसने यह बवाल किया।

जब महिला कर्मचारी ने टाइम ओवर होने और स्पा सेंटर बंद करने की बात कही तो वह नाराज होकर गाली गलौज करते हुए जूता चलाने लगा। घटना की शिकायत पीड़ित महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बल्लू उर्फ बलराम घुरैया की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम को घटना का फुटेज वायरल होने पर मामला सामने आया है।

मसाज से इनकार करने पर पीटा

मुरैना के जौरा निवासी 19 वर्षीय महक यादव अभी मॉडल टाउन में किराये पर रहती हैं। वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोना फैमिलीज एंड स्पा सेंटर में जॉब करती हैं। महक ने पुलिस को बताया कि, रविवार रात 8.10 बजे जब वह स्पा सेंटर बंद कर रही थी। तभी एक युवक आया और स्पा मसाज के लिए कहने लगा। जिस पर महक ने बताया कि अब स्पा सेंटर बंद हो गया है। आप सोमवार को आ जाना। इस पर युवक नाराज होते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। जब महक ने गाली देने से मना किया तो बल्लू उर्फ बलराम घुरैया ने पैर से जूता उतारकर उस पर टूट पड़ा।

इसी समय स्पा सेंटर की मालिक लता उर्फ मोना साहू आ गईं, जब उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट कर दी, जब एक अन्य कर्मचारी राजू ने मुझे बचाया तो सिरफिरा हमलावर उन पर जूता लेकर टूट पड़ा। करीब 15 मिनट तक वह हंगामा मचाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हमलावर ने बाहर तक किया पीछा जिस समय बदमाश स्पा सेंटर में जूते चला रहा था। उस समय वहां एक फैमिली बैठी थी। फैमिली के साथ दो महिलाएं व बच्चे थे। इस घटना के बाद वह घबरा गए और इधर उधर भागने लगे। बच्चे रोते हुए यहां वहां भागे। इस दौरान जूते से पिट रही कर्मचारी भी बाहर की तरफ भागी, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गया।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना युवती के साथ हो रही मारपीट को देखकर जब उसे बचाने महिला संचालक और गार्ड आया तो बदमाश ने उनकी भी मारपीट कर दी, किसी तरह दोनों ने वहां से भाग कर एक कमरे में अपने आप को बंद कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस पहुंचती उससे पहले ही बदमाश वहा से भाग निकला। बदमाश द्वारा मारपीट की यह पूरी घटना स्पा सेंटर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बदमाश को तलाश शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी प्रदीप पाराशर ने बताया

मामले की शिकायत आई है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img