Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल में स्कूल बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

कमला नगर थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में सोमवार रात करीब 10:30 बजे शारदा विद्या मंदिर स्कूल की एक बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना स्कूल समय में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि घटना टॉप एंड टाउन के पास की है, जहां बस के पिछले हिस्से में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल को बुलाया गया और आग बुझा दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अगर यह घटना स्कूल समय में होती, तो गंभीर स्थिति बन सकती थी।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img