Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

पत्नी ने कराई पति की हत्या, 5 लाख में दी गई थी सुपारी

बिहार के बेतिया में 17 फरवरी को बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के पीछे क्या कुछ वजह है इसका बेतिया की पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक संजीव कुमार की पत्नी निशा और भांजे बिट्टू को गिरफ्तार किया है. हत्या के पीछे का कारण पत्नी निशा और भांजे के बीच प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है.

पांच लाख रुपये में दी गई थी सुपारी

पुलिस ने जो खुलासा किया है वो हैरान कर देने वाला है. संजीव कुमार की पत्नी निशा बर्णवाल ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूछताछ में पता चला कि पांच लाख रुपये की सुपारी देकर यह हत्या कराई थी. पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक शूटर को जिम्मेदारी दी. पांच लाख रुपये में सब कुछ तय हुआ. 

हत्या के दिन मौके पर थी संजीव की पत्नी

बता दें कि जिस दिन (17 फरवरी) हत्या हुई थी. उस दिन संजीव कुमार की पत्नी भी मौके पर थी. संजीव की चाकू से गोद-गोदकर हत्या की गई थी. बाद में गोली भी मारी गई थी. घटना के बाद हड़कंप मच गया था. अब इस कांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. घटना का जो कारण सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है. गिरफ्तार पत्नी और भांजे को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे संजीव कुमार

नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्म स्थान के पास इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. 17 फरवरी की सुबह बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए निकले थे. मॉर्निंग वॉक के दौरान ही बदमाशों ने चाकू मारी थी और गोलियों से छलनी कर दिया था.

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img