Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ई-सिगरेट और हुक्के का जखीरा

इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट का जखीरा पकड़ा है। आरोपी ने उसे बेचने के लिए गोदाम में छिपा रखा था। क्राइम ब्रांच ने गोदाम में दबिश देकर कार्रवाई करते हुए रानीपुरा मार्केट से उमेश नानक शाही निवासी अन्नपूर्णा रोड काे पकड़ा है।

आरोपी ने नई बागड़ के पास एक बिल्डिंग में ई सिगरेट छिपाकर रखी थी। क्राइम ब्रांच ने वहां दबिश दी तो बिल्डिंग में ई-सिगरेट और हुक्का फ्लेवर मिला। जिसमें करीब 500 पैकेट के लगभग ई-सिगरेट और 1 हजार के ऊपर हुक्का फ्लेवर बरामद हुए है। आरोपी से करीब 10 लाख रुपए की कीमत का माल जब्त किया गया है।

शहरभर की दुकानों में करता था सप्लाई

क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक आरोपी शहर की पान और अन्य पार्लरों पर इसे सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी थोक का काम करता है। वह इसे प्रदेश के बाहर से बुलवाता था। और माल की डिलीवरी ऑर्डर पर खुद करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर प्रतिबंधात्मक नशा बेचने को लेकर कार्रवाई की है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img