Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में शराब पीकर गर्लफ्रेंड से मारपीट

इंदौर के विजयनगर इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी रितेश वर्मा (निवासी पितृ पर्वत) ने उसे धमकाया और उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। युवती के अनुसार, मार्च 2024 में एक निजी कंपनी में काम के दौरान उसकी पहचान रितेश से हुई थी। पहले दोनों में सामान्य बातचीत होती थी, जो बाद में दोस्ती और फिर करीबी रिश्ते में बदल गई।

युवती मेंदता अस्पताल के पास एक किराए के मकान में रहती थी, जहां रितेश उससे मिलने आता था। लेकिन शराब के नशे में वह अक्सर मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर युवती ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद रितेश ने उसे धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं की या मिलने से इनकार किया, तो वह उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

बाद में रितेश ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। जब युवती ने उसे यह सामग्री हटाने के लिए कहा, तो उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसकी हत्या कर लाश गायब कर देगा। युवती के परिवार को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रील अपलोड

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील रील अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को जब वह इंस्टाग्राम चला रही थी, तब अचानक एक रील उसकी टाइमलाइन पर आई, जिसमें उसका वीडियो दिखाया गया था। इस रील पर कई अश्लील कमेंट्स भी किए गए थे। जांच में सामने आया कि यह वीडियो एक फर्जी आईडी से अपलोड किया गया था, जो उसके नाम पर बनाई गई थी।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img