Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल बना सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय

भोपाल के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर कार्यालय को लोक प्रशासन के लिए आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट लेने के बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा है कि यह अफसरों की सेवाओं का प्रतिफल है। इसे आगे भी जीवंत बनाए रखना होगा। यह सर्टिफिकेट पाने वाला यह भारत का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय है।

नवीन आयकर भवन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय भोपाल को लोक प्रशासन की कैटेगरी में ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट यूनिवर्सल सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भोपाल ने क्वालिटी मैनेजमेंट सर्विसेस के लिए दिया है। यह सर्टिफिकेट पाने वाला यह भारत का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय है।

यह उपलब्धि प्रशासन के लिए मील का पत्थर

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा कि इस कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के कुशलता पूर्वक संपन्न किए गए कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर यह सर्टिफिकेट प्राप्त मिला है।

सर्टिफिकेट हमारी सखा बढ़ाएगा त्रिपुरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह सर्टिफिकेट हमारी साख को बढ़ाएगा और हमारी संचालन क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी हम सभी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्यों को करते रहें। यह सर्टिफिकेट पाने वाला यह भारत का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय है।

डीजी इन्वेस्टिगेशन सतीश गोयल ने कहा-

ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन हम सभी को आगे और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में आयकर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, आयकर आयुक्त सत्यपाल सिंह मीणा, आयकर उपायुक्त डॉ चेतन शर्मा, आयकर अधिकारी संतोष निगम और नीरज अग्रवाल मौजूद रहे।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img