Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

ऑनलाइन बुकिंग कर पूरे प्रदेश में भेजते थे लड़कियां

मानव तस्कर और देह व्यापार कराने वाले गिरोह की परतें लगातार खुल रही हैं। गिरोह की सक्रिय महिला एजेंट पूजा उर्फ जोया को कोर्ट ने 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर दिया है। इस दौरान महिला एजेंट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पूछताछ में महिला एजेंट ने बताया गिरोह के जरिए पूरे मप्र में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। यह पूरा काम ऑनकॉल होता था। लड़कियों की प्रोफाइल मोबाइल पर भेजी जाती थीं। कई बार लड़कियों को गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर ठहराया गया। वर्तमान में उस घर पर ताला है।

महिला एजेंट से पुलिस को मप्र के बाहर की लिंक मिली है। अब पुलिस को गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश है। बता दें अशोका गार्डन से गायब हुई 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने 2 साल बाद अशोक नगर से बरामद किया था। इसके बाद ही मानव तस्करी वाला यह गिरोह सामने आया। इसमें 28 आरोपी बनाए गए हैं। 20 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फॉरेंसिक जांच को भेजे जाएंगे मोबाइल अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इन सभी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के पास करीब 20 मोबाइल हैं। समझा जा रहा है एक साथ इतने सारे मोबाइल की जांच के बाद कई अहम और चौंकाने वाली जानकारी सामने आ सकती हैं।

जांच में गिरोह के 5 बैंक खाते सामने आए

अब तक हुई जांच में गिरोह के पांच बैंक खाते सामने आए हैं। पुलिस ने संबंधित बैंकों को ई-मेल कर इन खातों में हुए लेनदेन की जानकारी मांगी है। पकड़े गए आरोपियों ने देह व्यापार के धंधे से कितनी संपत्ति अर्जित की। पुलिस यह भी पता कर रही है। सरगना और उसकी पत्नी की संपत्ति का ब्यौरा निकाला जा रहा है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img