Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में चोरों के साथी से आधा दर्जन वाहन बरामद

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने बुलेट चुराने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। आरोपी पूर्व में अपने साथियों के साथ चोरी कर चुका है। एरोड्रम पुलिस ने कुछ दिन पहले चोर पकड़े तो उन्होंने बुलेट चोर के फुटेज आरोपी को बताए। उन्होंने अपने साथी की पहचान कर ली। आरोपी से अभी आधा दर्जन बुलेट बरामद हुई है।

डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने सतीश और उसके साथियों से 6 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जाता है कि सतीश पूर्व में भी चोरी की वारदातें कर चुका है। उस पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में आकाश पाटीदार, लक्की, नीलेश राठौर, शिवा सारवान, विकास अवस्थी, सुमित, करण, संजू और शाहरुख को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी का काफी माल बरामद हुआ है। आरोपियों के अपराधों को लेकर जानकारी निकाली जा रही है।

प्रयागराज गए परिवार के यहां लाखों की चोरी

राउ में प्रयागराज गए परिवार के यहां लाखों की चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले आवेदन लिया। इसके बाद पीड़ित के इंदौर आने पर केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक वरूण मंडलोई निवासी सिल्वर स्टार सिटी के यहां चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वरूण अपने परिवार के साथ 18 फरवरी को प्रयागराज गया था। अगले ही दिन उसे पड़ोसी सुनील का कॉल आया। उसने बताया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। प्रयागराज से आने के बाद वरूण ने बताया कि चोर उनके यहां से सोने का रानी हार, एक सिंपल हार, कुंडल, अंगूठी, सोने की चूडिय़ां, बाजूबंद, सोने के दो पैंडल और अन्य जेवर व कुछ नकदी रुपए चुराकर ले गया।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img