Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में रिश्तेदार ने किया शादीशुदा महिला से रेप

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के रिश्तेदार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को पति से तलाक देकर शादी करने का हवाला दिया। इसके बाद उसके साथ सबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शादीशुदा महिला की शिकायत पर रोहित नाम के आरोपी पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2022 में उसकी शादी हुई। इस दौरान रोहित उनके संपर्क में आया। रिश्तेदार होने से उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान एक दिन उसने पीड़िता से प्यार करने की बात कहते हुए पति को तलाक देने को कहा। 10 जनवरी 2023 को रोहित घर पहुंचा। यहां फिर से शादी की बात कही और जबरन सबंध बनाए। जब भी रोहित से शादी की बात कही तो पति को पहले तलाक देने के लिए कहता।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। ससुराल के लोग शादी में गए थे। इस दौरान आरोपी घर पहुंचा और संबंध बनाए। रोहित की बात में आकर पति को तलाक दे दिया। इसके बाद रोहित ने बात बंद कर दी। उसने झगडा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार दो साल से उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img