Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

पटवारी बोले-:सरकारी खजाना खाली… वेतन भी नहीं मिल रहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऑडियो शेयर किया, जिसमें एक सहायक आयुक्त और एक अतिथि शिक्षक जिला अध्यक्ष के बीच बातचीत चल रही है। बातचीत में यह निकलकर आया कि अतिथि शिक्षकों को बीते 8 माह से वेतन नहीं मिला है। इस ऑडियो पर पटवारी ने लिखा कि झाबुआ से आए इस ऑडियो को सुनिए। करोड़ों-अरबों के निवेश का दावा करने वाले अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। इस “आर्थिक-अराजकता” में भी मप्र के आदिवासी जिले ही सबसे ज्यादा परेशान हैं।

उन्होंने यह पोस्ट मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा कि मैं मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ झाबुआ जाकर अतिथि शिक्षकों से बात कर रहा हूं। ताकि, शिक्षकों की खाली जेब देखकर, आपको भाजपा सरकार का खाली खजाना दिखा सकूं। उन्होंने झाबुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था, “कोई पैसा मांगे, तो मुझे चिट्ठी लिख देना।” हम उनकी बात का सम्मान करेंगे।

हर विभाग में पैसे मांगते हैं, तो चिट्ठी भी जरूर लिखेंगे। बता दें कि पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ धार और झाबुआ दौरे पर हैं। यहां मोहनखेड़ा, झाबुआ में कार्यक्रम थे। बुधवार को प्रदेश हरीश चौधरी, सह प्रभारी संजय दत्त और अन्य नेताओं के साथ संगठन की समीक्षा करेंगे।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img