Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर के कपड़ा व्यापारी का जयपुर में अपहरण

इंदौर के कपड़ा व्यापारी का राजस्थान के जयपुर में अपहरण हो गया। एरोड्रम इलाके में रहने वाले व्यापारी पवन जैन की पत्नी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पति के फोन से अपहर्ताओं ने 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जैन की पत्नी आरती मंगलवार को थाने पहुंची। पुलिस को बताया- पति पवन जैन 19 फरवरी से जयपुर गए हैं। उनसे मोबाइल पर दिन में दो-तीन बार बात हो रही थी। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल से कॉल आया। जब फोन उठाया तो किसी दूसरे युवक ने बात की। कहा कि हमने पवन का अपहरण कर लिया है।

बाद में उसने पति पवन से भी बात कराई। इसके बाद पवन के हाथ से मोबाइल छीनते हुए कहा कि मैं तुम्हें अकाउंट नंबर दे रहा हूं, उसमें तीन लाख रुपए जमा करा दो।

रुपए नहीं देने पर हत्या की धमकी दी

आरती ने बताया- बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए और पुलिस से शिकायत की तो पति की हत्या कर देंगे।

पवन मूलतः राजगढ़ के पचोर का रहने वाला है। एक बेटा और एक बेटी हैं।

पुलिस ने सर्विलांस पर डाला मोबाइल महिला की शिकायत पर पुलिस ने पवन जैन का मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया है। एक टीम जयपुर के लिए रवाना कर दी गई है।

एसीपी विवेक सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img