Tuesday, November 24, 2026
15.1 C
Bhopal

प्रेमी की हत्या कर युवती खुद पहुंची थाने

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एक सप्ताह पहले साथ रहने आए थे

एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक, घटना पिपल्याराव इलाके में हुई। यहां किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय कृष्णा सिसोदिया (निवासी तेजाजी नगर, नई बस्ती) मंगलवार देर शाम थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने दोस्त 21 वर्षीय संस्कार पटोलिया (पुत्र घनश्याम पटोलिया, निवासी सागर) की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा मिला। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संस्कार डिलीवरी का काम करता था और मूल रूप से सागर का रहने वाला था, जबकि कृष्णा मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों एक सप्ताह पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे।

घर जाने की जिद पर हुआ झगड़ा

पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार उसे रोक रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़े के दौरान जब कृष्णा बाहर जाने लगी, तो संस्कार ने उसका दुपट्टा खींच लिया और दोनों में झूमाझटकी हो गई। खुद को बचाने के दौरान कृष्णा ने उसी दुपट्टे से संस्कार का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि संस्कार नशे का आदी था। पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार को सागर भेजी गई है।

पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। संस्कार का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img