Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

पत्थर फेंकने से रोका तो पिता-पुत्र पर तलवार से हमला किया, अंगुली कटीं

अशोका गार्डन इलाके में बाइक सवार युवकों ने पिता-पुत्र पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पिता की अंगुली कट गईं। उसके बेटे और बीच-बचाव कराने वाले भी घायल हुए हैं। घटना के सामने आए फुटेज में जमकर मारपीट देखी जा सकती है। पुलिस ने आरिफ और अमन सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी मदन मोहन शर्मा के घर के बाहर पांच दुकानें बनी हैं।

इन दुकानों के बाहर आरोपी आपस में झगड़ रहे थे। इस बीच एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। कुछ पत्थर मोहन शर्मा की दुकान पर आकर लगे। समझाने पहुंचे मोहन से ही युवक झगड़ पड़े। मुंहवाद के बाद विवाद शांत हो गया। 15-20 मिनट बाद दोबारा आए आरोपी युवकों ने गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर मोहन और उसके पुत्र से मारपीट की और तलवार से हमला किया। तलवार का वार रोकने मोहन ने हाथ आगे किया। तलवार की धार से उसकी अंगुली कट गईं। बीच-बचाव कराने आए लोगों से भी मारपीट की गई। झगड़े के बाद आरोपी भाग निकले।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img