Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

फोन पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप

नरसिंहपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल पर एक महिला से फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगा है। एक वाइज कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें कथित तौर पर संतोष पटेल की आवाज है। वे अपने पद की धौंस जमाकर महिला से मिलने के लिए दबाव बना रहे हैं।

कॉल रिकॉर्डिंग मंगलवार रात की बताई जा रही है। बुधवार को इसके सामने आने के बाद संतोष पटेल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर, बुधवार शाम को महिला की शिकायत पर तेंदूखेड़ा थाने में संतोष पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 78(1)(ii) में केस दर्ज किया गया है।

संतोष पटेल बोले- मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे संतोष पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे अपने इस्तीफे में कहा है कि

मैं संतोष पटेल निवासी सागौनी तेंदूखेड़ा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिले के उपाध्यक्ष पद पर हूं। मेरे ऊपर सोशल मीडिया पर किसी महिला से फोन पर बातचीत के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इन झूठे आरोपों से जब तक मैं दोष मुक्त नहीं हो जाता हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों से त्याग पत्र दे रहा हूं।

इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने कहा है कि संतोष पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब पुलिस अपना काम कर रही है।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img