Wednesday, November 25, 2026
13.1 C
Bhopal

SBI हजीरा शाखा में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की इंडस्ट्रियल एस्टेट, हजीरा (तत्कालीन तानसेन नगर) शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर में प्राथमिक जांच दर्ज की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक (क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-01) अरविंद मिश्रा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, बैंक के कुछ अधिकारी और कर्मचारी, जिनमें तत्कालीन सीनियर असिस्टेंट मैनेजर करण पाराशर, तत्कालीन सीनियर असिस्टेंट मैनेजर बिजेंद्र सिंह बैस, शरद टंडन, एसबीआई सिक्योरिटीज के कर्मचारी सोनम शेजवार और एसबीआई लाइफ के कर्मचारी तेजस अग्रवाल शामिल हैं। इन्होंने मिलीभगत कर वर्ष 2020 से 2024 के बीच ग्राहकों के खातों से एसबीआई म्यूचुअल फंड और एसबीआई लाइफ में निवेश के नाम पर ₹1.68 करोड़ का अनधिकृत लेनदेन किया।

शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल ने इस मामले में प्राथमिक जांच दर्ज कर इसकी विस्तृत जांच के निर्देश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर को दिए हैं।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img