Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर ‘किलाबंदी’:बिना टिकट सफर करने पर 218 यात्री पकड़े

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए ‘किलाबंदी’ की गई। इस दौरान ऐसे 218 यात्री पकड़े गए, जिनके पास टिकट नहीं मिले। उनसे 1 लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

भोपाल स्टेशन पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक दो सुपरवाइजर समेत 20 टिकट चेकिंग स्टाफ ने ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई। ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।

28 गाड़ियों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग

  • कार्रवाई के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 28 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 110 यात्री पकड़े गए। जिनसे 68 हजार 605 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
  • अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 105 यात्री पाए गए। जिनसे 52 हजार 300 रुपए वसूले गए।
  • बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 3 यात्री मिले। इन पर 450 रुपए का जुर्माना किया गया।

ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग की गई कार्रवाई के दौरान ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों से उनके टिकट मांगें गए। जो यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे थे, उन पर जुर्माने की कार्रवाई हुई।

Hot this week

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img