Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

स्कूल बस की टक्कर से BA स्टूडेंट की मौत

भोपाल की पंचशील नगर पुलिया के पास बस ने स्कूटर सवार बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटर के पीछे बैठी उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। घटना के समय दोनों कम्प्यूटर क्लास से लौट रही थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

सामने से आ रही थी तेज रफ्तार स्कूल बस

थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट महिमा प्रजापति और उसकी सहेली इति उपाध्याय हर्षवर्धन नगर में कम्प्यूटर क्लास जाती हैं। गुरुवार शाम क्लास अटेंड करने के बाद दोनों स्कूटर से घर की ओर लौट रही थीं। स्कूटर महिमा चला रही थी। दोनों हर्षवर्धन नगर से मेन रोड पर पहुंची थी, तभी सामने की ओर से आई तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल छात्राओं को 1250 अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद महिमा को मृत घोषित कर दिया।

कम्प्यूटर सेंटर में हुई दोनों की दोस्ती

महिमा एमएलबी कॉलेज की स्टूडेंट थी। उसकी सहेली इति नूतन कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। दोनों की मुलाकात कम्प्यूटर सेंटर पर हुई थी। यहां पर दोनों सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग का कोर्स कर रही थीं। घायल स्टूडेंट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तेज रफ्तार बस अचानक सामने आ गई। इससे वाहन को संभालने का मौका नहीं मिला और बस ने टक्कर मार दी। महिमा के पिता पीओपी का काम करते हैं।

बेटी की लाश देख बेसुध हुए पिता

अस्पताल पहुंचे राजेश प्रजापति बेटी का शव देख बेसुध हो गए। कुछ देर बाद होश में आए तो बेटी के शव के करीब बैठकर बिलखते रहे। तीन बहनों में महिमा दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन भी पढ़ाई कर रही है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img