Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

जहर खाकर थाने पहुंची महिला:कहा- आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया

इंदौर के कनाड़िया में एक महिला सोमवार को जहर खाकर थाने पहुंच गई। उसने यहां मौजूद पुलिसकर्मी को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल भेजा। देर रात हुए बयान में महिला से रेप की कहानी सामने आई। पुलिस ने बुधवार को मामले में आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कर किया।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, गोपाल बारे निवासी चंदन नगर के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता जहर खाकर थाने आई थी। यहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 8 साल से लोकमान्य नगर के गोपाल से संपर्क में है। गोपाल ने उससे पति को छोड़ने और तलाक देने की बात कही।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, गोपाल ने उससे पति से तलाक के बाद शादी की बात कही। इसके बाद झांसा देकर रेप करता रहा। आरोपी ने पीड़िता के पति से उसका तलाक करा दिया। बेटे से भी दूर कर दिया।

आरोपी गोपाल बारे पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है।

शादी के नाम पर दिया धोखा

आरोपी ने पीड़िता से शादी के नाम पर कुछ दिन पहले एक बंद कमरे में हार फूल डालकर फोटो खिंचवा लिए। करीब 10 दिन पहले पीड़िता को जानकारी मिली कि गोपाल ने किसी लड़की से सगाई कर ली है। वह शादी करने वाला है। इसके बाद गोपाल के मोबाइल पर कॉल करना शुरू किया तो उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। गोपाल के लगातार फोन नहीं उठाने के चलते पीड़िता ने बताया कि वह थाने पहुंची। इसके बाद जहर खाया ओर अंदर जाकर पुलिस को बताया। पुलिस ने मामले में महिला के बयान के बाद गोपाल पर रेप का केस दर्ज किया है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img