Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में बेटों ने पिता को दिया धक्का

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपने दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद मैं एक कमरे में अकेला रहता हूं। इस कमरे पर बेटों की नजर है। इसमें बेटों ने कब्जा कर लिया है। कमरे में जाने की कोशिश करने पर मुझे धक्के दिए गए। कमरे में आने पर हत्या की धमकी दी जाती है।

यहां तक की मुझे बेटों ने खर्चा देना भी बंद कर दिया है। आए दिन खाना बंद करने की धमकी दी जाती है। कई बार ऐसा किया भी जा चुका है। पिता के शिकायती आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी बेटों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक, नईम खान (68) हरी मजार बस्ती में रहते हैं। पूर्व में वह लोडिंग ऑटो चलाते थे, बीमारियों और बढ़ती उम्र के कारण उन्होंने बीती पांच सालों से ऑटो चलाना छोड़ दिया है। उनके बेटे नाजिम खान और नासिर खान उन्हें खाना खर्चा दिया करते थे। चार महीने पहले बुजुर्ग की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई। नईम ने बताया कि, बच्चों को बंटवारे में मकान दे दिया है। घर के दो कमरे में उन्होंने मेहमानों और स्वयं के लिए रख लिए थे। पत्नी की मौत होते ही नाजिम खान और नासिर खान उनके कमरे पर कब्जा कर लिया।

वहां ससुराल से पुराना सामान मंगाकर रख दिया गया है। 23 फरवरी को जब बुर्जुग ने अपने कमरे में जाने की कोशिश की तो आरोपी बेटों ने उनसे बदसलूकी की और धमकी देकर घर के बाहर कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पहुंचकर की, जांच के बाद शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई।

पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है

बुजुर्ग ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उनका छोटा बेटा नाजिम गैस रिफिलिंग का अवैध काम करता है। उसके खिलाफ पूर्व में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। नाजिम और नासिर पर मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे चार से अधिक केस दर्ज हैं। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, मेरे साथ किसी भी तरह की घटना घटित कर सकते हैं।

Hot this week

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img