Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में 5 ढाबों पर मिली अवैध शराब

भोपाल में आबकारी विभाग की टीम को 5 ढाबों पर दबिश में 6 पेटी देसी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। यह ढाबों में छुपाकर रखी थी, पुलिस ने उसे जब्त किया।

आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों ने सूखी सेवनिया एवं बैरागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से विक्रय की जा रही शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। चौकसे ढाबा, संस्कृति ढाबा, न्यू विक्की ढाबा, कोहिनूर ढाबा लांबाखेड़ा, सूखी सेवनिया में दबिश दी गई।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

छुपाकर रखी थी शराब, पीने वाले भी मिले इन ढाबों में अवैध स्थलों पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। वहीं, ढाबों में शराब की बॉटल छुपाकर रखी थीं। कंट्रोलर गोयल ने बताया, कार्रवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 48 बीयर, 3 पेटी देसी और डेढ़ पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img