Wednesday, November 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के कमला पार्क में जाली तोड़ते रंगेहाथ पकड़ा

भोपाल में 24-25 फरवरी को हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नगर निगम ने शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए थे। इनमें रंगीन जाली भी शामिल हैं। इसी तरह की जाली को तोड़ते हुए नगर निगम की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। मामले में थाने में भी शिकायत की है।

जाली कमला पार्क में लगी है। इसे तोड़ते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथों पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया। साथ ही तलैया थाने में आवेदन भी दिया है।

शहर में निरीक्षण करने निकले थे अफसर, तभी नजर पड़ी शनिवार को निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग व सीवेज प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी कमला पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जाली को तोड़ते हुए व्यक्ति पर उक्त दोनों अधिकारियों की नजर पड़ी। अधिकारियों ने तत्काल अपना वाहन रोककर जाली तोड़ने वाले मोहम्मद अख्तर को पकड़ा और पुलिस के हवाले करते हुए आवेदन दिए। इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img