Wednesday, November 25, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा में युवती से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ उसके मुंहबोले रिश्तेदार और उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 27 फरवरी 2025 की सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़िता जब घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी, तब वहां उसका मुंहबोला रिश्तेदार मिला। वह उसे एक दालान में ले गया, जहां पहले से ही उसका साथी गौतम वंशकार शराब लेकर मौजूद था। गौतम ने युवती को जबरन शराब पिलाई, इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर जाकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक गोसिया सुल्तान को जांच सौंपी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

लटेरी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर चैनपुरा के जंगल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप-जेल लटेरी भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी लटेरी अजय मिश्रा के निर्देशन में की गई।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img