आरोपियों ने शहर के होटल कान्हा पैलेस में नाबालिग के साथ रेप किया। उन्होंने इस दौरान वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता से पैसे और सोने-चांदी के जेवरात की मांग की।
पीड़ित परिवार ने दो दिन तक कोतवाली का लगाया चक्कर
पीड़िता और उसके परिवार ने दो दिन तक कोतवाली का चक्कर लगाया, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर दो दिन कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
10 महीने पहले होटल में बुलाकर किया रेप
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपी इसके पहले कई लड़कियों के वीडियो बनाकर अपना शिकार बन चुके हैं। पिछले दो दिनों से एफआईआर के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस एक आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने की बात कह रही थी। आज एसपी से इस मामले को लेकर मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




