Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म:प्रेम जाल में फंसाकर रहने लगा साथ

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में बीटेक चौथे वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का सीनियर है, जिसने पहले उसे असाइनमेंट में मदद का भरोसा दिलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया।

थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि, आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ एक किराये के कमरे में रहना शुरू किया। हालांकि, कुछ समय बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया। उसने न केवल छात्रा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, बल्कि उसकी पॉकेट मनी भी छीनने लगा।

छात्रा ने आरोपी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। अंततः छात्रा ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img