Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

फॉर्च्यूनर की मांग पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप

शिवपुरी जिले के भटनावर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका सलमा खान का शव 3 मार्च को उसके ससुराल के पास स्थित कुएं में मिला। सलमा की शादी को अभी केवल 10 महीने हुए थे।

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं मिलने पर उन्होंने सलमा की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने मृतका के पति शाहिद खान और जेठ समीम खान को 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

तीन अन्य आरोपी अभी फरार

मामले में धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी पोहरी सुजीत सिंह भदौरिया के अनुसार तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

Topics

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img