Thursday, June 25, 2026
28.6 C
Bhopal

भोपाल में ऑन लाइन सट्‌टा खिलाते पिता-पुत्र गिरफ्तार

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने पिता-पुत्र को ऑन लाइन सट्‌टा खिलाते गिरफ्तार किया है। दोनों चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच पर दाव लगवा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, लैपटॉप और कम्प्यूटर जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि किराए के घर में पिता-पुत्र ने ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने का सेटअप जमा रखा था। मौके से कमल गंगवानी और पिता मदनदास गंगवानी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया- वह मुंबई के किसी व्यक्ति के संपर्क में थे।

इसी व्यक्ति ने उन्हें सट्‌टे की ऑनलाइन लिंक दे रखी थी। इस लिंक से 50 से ज्यादा लोग जुड़े थे। जब्त किए गए मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब है। सभी मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है दोनों से बड़े खुलासे हो सकते हैं।

वहीं पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन न कराने पर मकान मालिक पर कार्रवाई होगी। दोनों आरोपी कटनी के रहने वाले हैं और पानी का कारोबार करते थे। व्यापार में नुकसान होने के बाद सट्‌टा खिलाने लगे।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img