Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

तुकोगंज में सीए के ऑफिस में चोरी

तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के ऑफिस में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी है।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, घटना साउथ तुकोगंज स्थित मानव ट्रेड सेंटर की है, जहां अभिजीत महाजन का ऑफिस है। वह दो दिन पहले रात में ऑफिस बंद करके गए थे। सुबह जब उनकी एक महिला कर्मचारी ऑफिस पहुंची तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और केबिन की दराजों के लॉक भी टूटे हुए थे।

चोर ऑफिस से 50 हजार रुपए नकद, चांदी के कुछ आभूषण और एक सोने का पैडल चुरा ले गया। इसके बाद ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध आरोपी नजर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला प्रोफेसर के घर में चोरी

हीरानगर क्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई, जहां महिला प्रोफेसर के घर चोरों ने धावा बोला। इस मामले में पीड़िता ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, नमिता हिरवानी, जो पेशे से प्रोफेसर हैं, ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर अलमारी का लॉक टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से दो सोने की अंगूठियां, चार चांदी के कड़े, चांदी की पायल, बिछिया और आर्टिफिशियल गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस चोरी की जांच में जुटी है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img